होम सीमा पर अब भी बाज नहीं आ रहा ड्रैगन,
सीमा पर अब भी बाज नहीं आ रहा ड्रैगन,
भारत के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच चीन (India China Standoff) ने तिब्बत (Tibet) में तोप और बंदूकें भेजी हैं. सूत्रों के मुताबिक, "तोप और बंदूक तैनाती तिब्बत की 4,600 मीटर की ऊंचाई पर जुलाई के अंतिम हफ्ते में ही की गई."
चीन ने लाइट कंबाइन्ड आर्म्स ब्रिगेड को किया तैनात
IANS न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ये भी पता चला है कि चीन (China) ने 77 कॉम्बैट कमांड के 150 लाइट कंबाइन्ड आर्म्स ब्रिगेड की तिब्बत के सैन्य जिले में तैनाती की है. कंबाइन्ड आर्म्स ब्रिगेड अमेरिकन ब्रिगेड कॉम्बैट टीम का एडेप्टेशन है, जिससे विभिन्न सैन्य बलों को एक साथ काम करने में मदद मिलती है.
इस बीच चीन ने तिब्बत क्षेत्र में तैनाती कई गुना बढ़ा दी है और कंबाइन्ड आर्म्स ब्रिगेड की तैनाती भारत से लगे लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल (LAC) के पास की गई है.
LAC के तीन सेक्टर पर की तैनाती
चीन ने ये तोप, बंदूक और दूसरे शस्त्रों की तैनाती लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल (LAC) के तीन सेक्टर - पश्चिमी में लद्दाख, बीच में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्व में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में की है. चीन ने अपने जवानों को उत्तराखंड के लिपुलेख पास (Lipulekh Pass) में भारत, चीन और नेपाल (Nepal) के तिराहे पर कालापानी घाटी के ऊपर भी तैनात कर दिया है.
कई राउंड की बातचीत के बाद भी पीछे नहीं हटी चीनी सेना
भारत और चीन की सेना के बीच कई राउंड की बातचीत के बाद भी दोनों देशों में तनाव कम नहीं हुआ और वादा करने के बाद भी चीन की सेना सीमा से पीछे नहीं हटी. इसके अलावा चीन ने सीमावती इलाकों में परमानेंट स्ट्रक्चर भी बना लिए हैं, जो कि चीन द्वारा किए गए वादे के खिलाफ है. 15 जून को भारत और चीनी सेना के जवानों में हुई झड़प में भारत के 20 शहीद हुए थे
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।