होम उत्तराखंड में मिले कोरोना के 325 मरीज, 246 ठीक भी हुए

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Aug 15, 2020 09:29 PM

उत्तराखंड में मिले कोरोना के 325 मरीज, 246 ठीक भी हुए

उत्तराखंड में मिले कोरोना के 325 मरीज, 246 ठीक भी हुए

उत्तराखंड में मिले कोरोना के 325 मरीज, 246 ठीक भी हुए

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान 325 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। हालांकि इस दौरान 246 कोरोना मरीज स्वस्थ होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किये गए हैं। इस दौरान राज्य में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 11,940 हो गई है, जिनके सापेक्ष 7,748 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 3,997 है।

 

राज्य के कोविड 19 कंट्रोल रूम ने शनिवार शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि आज राज्य में अल्मोड़ा जिले में 9, चमोली में 13, चंपावत में 2, देहरादून में 34, हरिद्वार में 135, नैनीताल में 62, पौड़ी में 3, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में 27, टिहरी में 16 और ऊधम सिंह नगर में 23 मरीजों की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण मिला है। मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में बुलेटिन में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस दौरान राज्य में आज कोरोना संक्रमित चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें तीन मरीजों की मौत एम्स (ऋषिकेश) में और एक मरीज की मौत सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी में हुई। इसके साथ ही राज्य में अबतक कोरोना संक्रमित 151 मरीजों की मौत हो चुकी है और 44 मरीज कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले ही राज्य से बाहर जा चुके हैं।

उधर, राज्य में विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन 246 मरीजों को आज स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई। इनमें अल्मोड़ा जिले के 6, चंपावत के 15, देहरादून के 24, हरिद्वार के 126, नैनीताल के 48, पिथौरागढ़ के 18, ऊधम सिंह नगर के 7 और उत्तरकाशी के 2 मरीज हैं। इस तरह राज्य में फिलहाल 3,997 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत हैं। इनमें अल्मोड़ा जिले में 45, बागेश्वर में 25, चमोली में 66, चंपावत में 82, देहरादून में 513, हरिद्वार में 1,258, नैनीताल में 634, पौड़ी में 57, पिथौरागढ़ में 41, रुद्रप्रयाग में 51, टिहरी में 161, ऊधम सिंह नगर में 900 और उत्तरकाशी में 164 एक्टिव मरीज हैं।

राज्य में आज 4,529 सैम्पल की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 4,696 सैम्पल आज जांच के लिए भेजे भी गए हैं। राज्य में अबतक कुल 2,25,614 सैम्पल की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है और 13,609 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्रक्रियाधीन है। राज्य में कोरोना मरीजों का डबलिंग रेट औसत 25.63 दिन है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की औसत दर 65.16 प्रतिशत और अबतक जांचे गए सैम्पल के आधार पर कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों की औसत दर 5.00 प्रतिशत हो गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)