होम सूरज की सतह पर धब्बे, संचार सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 14, 2020 12:40 AM

सूरज की सतह पर धब्बे, संचार सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

सूरज की सतह पर धब्बे, संचार सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

सूरज की सतह पर धब्बे, संचार सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

सूरज की सतह पर इन दिनों परिवर्तन का दौर चल रहा है। इसमें बड़ा धब्बा (सन स्‍पॉट) दिखाई दे रहा है। आशंका है कि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉन और प्रोट्रॉन अचानक घट अथवा बढ़ सकते हैं। इससे संचार सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। वहीं, हवाई और समुद्री यात्रा में भी परेशानी हो सकती है। खगोलविद, जवाहर तारामंडल के निदेशक डॉ. वाई रवि किरन ने नेशनल ओसिएनिक एंड एटमास्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) की रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि जो सनस्पॉट दिख रहे हैं, इससे निकलने वाली सोलर फ्लेयर्स (छोटी ज्वालाएं) पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर रही हैं। इससे आयनोस्फीयर (पृथ्वी का बाहरी भाग) प्रभावित हो रहा है। यह बात इलेक्ट्रोमैग्नेटिक धारा में बदलाव की वजह बन सकती है। इलेक्ट्रोमैग्नेटिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉन और प्रोट्रॉन अचानक घट अथवा बढ़ सकते हैं। इससे आयनोस्फीयर में तेज हलचल और संचार सेवाओं के प्रभावित होने का खतरा होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)