होम अलीगढ़ की घटना पर योगी सरकार का एक्शन, SO सस्पेंड, ASP हटाए गए

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2020 11:25 PM

अलीगढ़ की घटना पर योगी सरकार का एक्शन, SO सस्पेंड, ASP हटाए गए

अलीगढ़ की घटना पर योगी सरकार का एक्शन, SO सस्पेंड, ASP हटाए गए

अलीगढ़ की घटना पर योगी सरकार का एक्शन, SO सस्पेंड, ASP हटाए गए

अलीगढ़ में बीजेपी विधायक की थाने में पिटाई मामले में योगी सरकार सख्त हो गई है. इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं. साथ ही संबंधित थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है और ASP ग्रामीण को भी हटा दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में गोंडा थाना के एसओ अनुज कुमार को सस्पेंड किया गया है, जबकि ASP ग्रामीण अतुल शर्मा का तबादला किया जा रहा है. बता दें कि अलीगढ़ के गोंडा थाने में इगलास से बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी और थाना प्रभारी के बीच मारपीट हो गई थी. विधायक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया. वहीं एसओ का कहना था कि विधायक ने ही सबसे पहले हाथ उठाया था.

इधर, सीएम की ओर से ट्वीट करके कहा गया, 'जनपद अलीगढ़ में माननीय विधायक के साथ हुई घटना के संबंध में डीजीपी को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. संबंधित थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है. ASP (ग्रामीण) का स्थानांतरण किया जा रहा है. IG अलीगढ़ को इस संबंध में कल तक आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)