होम राजीव त्यागी के निधन पर बोले राहुल गांधी- कांग्रेस ने एक बब्बर शेर खो दिया
राजीव त्यागी के निधन पर बोले राहुल गांधी- कांग्रेस ने एक बब्बर शेर खो दिया
कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी (Congress Spokesperson Rajiv Tyagi) का बुधवार शाम दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से निधन हो गया. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. त्यागी के निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है. कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया.
राहुल गांधी (Rahul Gandhi ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया. राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे. उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं.' वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है. हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।