होम सोने की कीमतों में लगातार 16वें दिन रिकॉर्डतोड़ तेजी
सोने की कीमतों में लगातार 16वें दिन रिकॉर्डतोड़ तेजी
सोने की कीमतों में लगातार 16वें दिन तेजी का सिलसिला (Gold Price Today) जारी रहा. शुक्रवार को 10 ग्राम सोने की कीमतें पहली बार 57 हजार रुपये के पार पहुंच गई. वहीं, एक किलोग्राम चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर 77 हजार रुपये पर पहुंच गए. कमोडिटी बाजार (Commodity Analyst) के जानकारों का कहना है कि कमजोर अमेरिकी डॉलर के चलते सोने के दाम चढ़े हैं. दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर इंडेक्स दो साल से भी निचले स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा केंद्रीय बैंकों की तरफ से और प्रोत्साहनों की उम्मीद और चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से सोने की कीमतों में उछाल आया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।