होम पाकिस्तान का दावा- कुलभूषण जाधव को कानूनी सहायता देने के लिए भारत से संपर्क किया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 7, 2020 12:15 AM

पाकिस्तान का दावा- कुलभूषण जाधव को कानूनी सहायता देने के लिए भारत से संपर्क किया

पाकिस्तान का दावा- कुलभूषण जाधव को कानूनी सहायता देने के लिए भारत से संपर्क किया

पाकिस्तान का दावा- कुलभूषण जाधव को कानूनी सहायता देने के लिए भारत से संपर्क किया

पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि पाकिस्तान में मौत की सजा का सामना कर रहे भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को कानूनी प्रतिनिधि देने के मामले में पाकिस्तान ने भारत सरकार से बात की है. पाकिस्तानी मीडिया ने ऐसे समय में यह जानकारी दी है जब आज ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव मामले में भारत सरकार से कोई बात नहीं की है.

 

हमें इस संबंध में पाकिस्तान से कोई जानकारी नहीं मिली- विदेश मंत्रालय

 

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, हमें इस संबंध में पाकिस्तान से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुयी है. उनसे पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान ने भारत को इस मामले में इस्लामाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बारे में सूचित किया है.

 

गौरतलब है कि इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने जाधव के मामले में तीन वरिष्ठ वकीलों को न्याय मित्र नामित करते हुए पाकिस्तान सरकार को आदेश दिया था कि मौत की सजा का सामना कर रहे कैदी कुलभूषण के लिए वकील नियुक्त करने का भारत को एक और मौका दिया जाए.

 

श्रीवास्तव ने आगे कहा कि पाकिस्तान को इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के आदेश को लागू करने और भारत को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की जरूरत है. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान को जाधव को निर्बाध और बिना रोक टोक के राजनयिक पहुंच मुहैया कराने की ज़रुरत है.'

 

गौरतलब है कि 2017 में भारत ने पाकिस्तान की तरफ से जाधव को राजनयिक पहुंच मुहैया नहीं कराने और मौत की सजा को चुनौती देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)