होम स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले, देश में कहीं से भी कोविड-19 लैब तक तीन घंटे में पहुंच सकते हैं लोग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 6, 2020 11:56 PM

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले, देश में कहीं से भी कोविड-19 लैब तक तीन घंटे में पहुंच सकते हैं लोग

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले, देश में कहीं से भी कोविड-19 लैब तक तीन घंटे में पहुंच सकते हैं लोग

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले, देश में कहीं से भी कोविड-19 लैब तक तीन घंटे में पहुंच सकते हैं लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत ने वैश्विक महामारी कोविड-19 की जांच सुविधाओं को बहुत तेजी से बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जनवरी में भारत में महज एक लैब में कोविड-19 जांच की सुविधा उपलब्ध थी जो अब 1370 हो चुकी हैं। अब पूरे देश में किसी भी स्थान से कोई नागरिक अधिकतम तीन घंटे यात्रा करके लैब तक पहुंच सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशकों की एक वर्चुअल बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिक आबादी और विकसित देशों के मुकाबले कम संसाधन होने के बावजूद भारत ने कोविड-19 को लेकर की अति सक्रिय और बहुस्तरीय संस्थागत प्रतिक्रिया दी। इसने यह संभव किया कि यहां मामलों की संख्या और महामारी के चलते मृत्यु दर बहुत कम है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने की तैयारियां तभी शुरू कर दी थीं, जब सात जनवरी को चीन ने इसके बारे में डब्ल्यूएचओ को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि भारत के अस्पतालों में कोविड-19 के मामलों के दैनिक प्रबंधन क्षमता में लगभग 35 गुना की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी में जहां हमारे पास केवल एक कोरोना जांच लैब थी, आज इनकी संख्या 1370 हो गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए लॉकडाउन के समय का इस्तेमाल भारत ने अपनी चिकित्सा सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में किया। इससे देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के प्रबंधन में मदद मिली। हमअपने आइसोलेशन बेडों की संख्या को 34 गुना तक और आइसीयू बेडों की संख्या को 20 गुना तक बढ़ाने में सफल हुए हैं।

डब्ल्यूएचओ की आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं बनाए रखने की अपील

इस बैठक में डब्ल्यूएचओ ने आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं बनाए रखने और महमारी से प्रभावित स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने में तेजी लाने की अपील की। संगठन की दक्षिण पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि पिछली बीमारियों के फैलने से पता चलता है कि आवश्यक सेवाओं में बाधा बीमारी से ज्यादा खतरनाक है। बता दें कि महामारी के कारण दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पर काफी दबाव पड़ा है। उन्होंने कहा, हमें प्रयास तेज करने चाहिए और जो हो रहा है उससे बचने के लिए हरसंभव कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ ही कोविड-19 के संचार की श्रृंखला को तोड़ने का प्रयास जारी रखना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)