होम कोरोना से निपटने का मध्यप्रदेश सरकार का अनूठा तरीका, सिर्फ रविवार को रहेगी पूर्ण बंदी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Aug 6, 2020 11:53 PM

कोरोना से निपटने का मध्यप्रदेश सरकार का अनूठा तरीका, सिर्फ रविवार को रहेगी पूर्ण बंदी

कोरोना से निपटने का मध्यप्रदेश सरकार का अनूठा तरीका, सिर्फ रविवार को रहेगी पूर्ण बंदी

कोरोना से निपटने का मध्यप्रदेश सरकार का अनूठा तरीका, सिर्फ रविवार को रहेगी पूर्ण बंदी

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच राज्य सरकार ने सप्ताह में दो दिन की जा रही पूर्ण बंदी को अब सिर्फ एक दिन तक सीमित कर दिया है। अब राज्य में सिर्फ रविवार को ही पूर्णबंदी रहेगी। हालांकि, रात 10 बजे से पांच बजे तक का रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके साथ ही होम क्वारंटाइन और होम आइसोलेशन पर भी विचार शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना के एक्टिव मामलों में देश में तुलनात्मक रूप से मध्य प्रदेश 16वें स्थान पर आ गया है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 8716 है। प्रारंभ में मध्य प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही थी, परंतु पिछले कुछ दिनों में पूरे देश के साथ ही मध्य प्रदेश में भी एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, "अब राज्य में नए पॉजीटिव मरीजों की तुलना में ठीक होकर घर जा रहे मरीजों की संख्या बढ़ी है और प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आना प्रारंभ हो गया है, जो कि अच्छे संकेत हैं। आज प्रदेश में 838 कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर घर गए और 830 नए मरीज पाए गए। हमारी रिकवरी रेट 73.6 प्रतिशत हो गई है।"

बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए चौहान ने बैठक में निर्देश दिए कि बिना लक्षण वाले मरीजों को 'होम आइसोलेशन' और संदिग्ध मरीजों को 'होम क्वारंटाइन' किए जाने के लिए विस्तृत गाइड लाइन स्वास्थ्य विभाग जारी करे, जिससे ऐसे व्यक्ति, जिनके घर पर पर्याप्त जगह है और जो स्वेच्छा से 'होम आइसोलेशन' या 'होम क्वारंटाइन' होना चाहते हैं, उनकी मदद की जा सके।

शिवराज चौहान ने कहा कि अब लॉकडाउन केवल सप्ताह में एक दिन रविवार को रहेगा और कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। जिलों की विशेष परिस्थितियां होने पर राज्य स्तर से अनुमति लेकर ही लॉकडाउन के संबंध में कोई अन्य कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने अधिकारियों केा निर्देश दिए कि सभी कोविड अस्पतालों में सर्वोत्तम इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कर मृत्यु दर को न्यूनतम किए जाने के प्रयास करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)