होम मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 7, 2020 06:39 PM

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और मैनपुरी से लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव की तबीयत शक्रवार को खराब हो गई है। मुलायम सिंह को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा सांसद को को पेट में दर्द और यूरिनल इंफेक्शन (पेशाब में संक्रमण) की समस्या बताई गई है। उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया है, जो कि निगेटिव आया है।

मेदांता के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया है कि गुरुवार से मुलायम स‍िंह को पेट में दर्द की शिकायत हो रही थी। इसके ठीक ना होने पर शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया।उन्होंने बताया कि मुलायम का अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूर‍िन टेस्ट भी कराया गया। उनको पेशाब में संक्रमण की समस्या है। जिसका इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल ठीक है।

80 साल के मुलायम सिंह यादव बीते काफी समय से बीमार चल रहे है। लगातार उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ समय पहले भी उन्हें आंत में परेशानी के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। उससे पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लोह‍िया संस्‍थान में भर्ती करवाया गया था।

मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं। वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के अलावा केंद्रीय रक्षामंत्री भी रहे हैं। मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्पाथक हैं, जिसके अध्यक्ष इस समय उनके बेटे अखिलेश यादव हैं। अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)