होम जेईई (मेन) और नीट-यूजी परीक्षाएं स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार

समाचारखेल Alert Star Digital Team Aug 6, 2020 11:44 PM

जेईई (मेन) और नीट-यूजी परीक्षाएं स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार

जेईई (मेन) और नीट-यूजी परीक्षाएं स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार

जेईई (मेन) और नीट-यूजी परीक्षाएं स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार

 देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए अगले माह सितंबर में प्रस्तावित जेईई (मेन)-अप्रैल, 2020 और नीट-यूजी परीक्षाएं टालने की अपील करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। यह याचिका 11 राज्यों के 11 छात्रों ने दायर की है। याचिका में कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तीन जुलाई की नोटिस रद करने की अपील की गई है।

इस नोटिस के माध्यम से ही एनटीए ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा-(जेईई-मेन) अप्रैल, 2020 और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- (नीट-यूजी) सितंबर में कराने का फैसला किया है। याचिका में एनटीए को सामान्य स्थिति बहाल होने के बाद ही इन परीक्षाओं को आयोजित कराने का निर्देश देने की अपील की गई है। एनटीए की नोटिस के अनुसार जेईई (मेन)- अप्रैल, 2020 की परीक्षा 1-6 सितंबर तक और नीट-यूजी की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

वकील अलख आलोक श्रीवास्तव के माध्यम से दायर इस याचिका में इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है। याचिका में कहा गया है कि महामारी के दौरान संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या के बीच इन परीक्षाओं के लिए कुछ समय और इंतजार करना चाहिए। याचिका में कहा गया है कि छात्रों और उनके माता-पिता की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए कोरोना का संकट समाप्त होने के बाद ये परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि संबंधित प्राधिकारियों ने बिहार, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में आई बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित लाखों छात्रों की स्थिति को नजरअंदाज करते हुए ये परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया है। बाढ़ और महामारी की स्थिति में इन राज्यों में ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से परीक्षाएं आयोजित करना संभव नहीं होगा। बता दें कि एनटीए ऑनलाइन के माध्यम से जेईई (मेन)-अप्रैल, 2020 और 161 केंद्रों में नीट-यूजी-2020 की ऑफलाइन माध्यम से परीक्षाएं कराने की घोषणा की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)