होम अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्‍पताल में भर्ती,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 2, 2020 08:30 PM

अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्‍पताल में भर्ती,

अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्‍पताल में भर्ती,

 अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्‍पताल में भर्ती,

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्‍होंने खुद ट्वीट करके दी। उन्‍हें मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। शाह ने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच कराई। मेरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरी गुजारिश है कि आप में से जो भी लोग बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं कृपया स्वयं को आइसोलेट करे और अपनी जांच कराएं।' समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एम्‍स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में डॉक्‍टरों की एक टीम मेदांता अस्‍पताल पहुंचकर गृहमंत्री शाह के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच कर सकती है।

बता दें कि शाह लगातार कोविड-19 आउटब्रेक पर लगाम लगाने के कार्यों की मॉनिटरिंग में लगे थे। बीते दिनों जब राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर हो गई थी। शाह ने खुद इसकी मॉनीटरिंग की थी। वह दिल्‍ली सरकार, केंद्रीय गृह एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक करके कोरोना से निपटने के इंतजामों की ताजा स्थिति पर अपडेट ले रहे थे। यही नहीं अनलॉक की प्रक्रिया पर गाइडलाइंस तैयार कराने में भी शाह की बेहद महत्‍वपूर्ण भूमिका रही।

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने भी शाह के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है कि माननीय गृहमंत्री जी के कोरोना से संक्रमित होने का समाचार मिला। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शाह के जल्‍द ठीक होने की प्रार्थना की है। रक्षा मंत्री ने कहा, 'अमितजी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है। कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।'

हाल ही में मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। वहीं योगी आदित्यनाथ सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरुण का आज रविवार को निधन हो गया। वह वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के चलते लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती थीं। इस सूचना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज का अपना अयोध्या और बाराबंकी का दौरा स्थगित कर दिया और मंत्री के निधन पर शोक संवेदना जताई।

गृहमंत्री शाह एक दिन पहले ही लोकमान्‍य बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्‍यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए थे। इस बीच तमिलनाडु के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें घर में आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। हालांकि इस दौरान डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी करेगी। बीते 29 जुलाई को 80 वर्षीय पुरोहित तब आइसोलेशन में चले गए थे जब राजभवन के तीन कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

इस बीच 22 दिन तक मुंबई के नानावटी अस्‍पताल में कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे अमिताभ बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बीते दिनों अमिताभ बच्‍चन, उनके बेटे अभिषेक बच्‍चन, पुत्रवधू एश्‍वर्या राय बच्‍चन और पोती आराध्‍या कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। एश्‍वर्या और आराध्‍या को पहले ही अस्‍पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अमिताभ बच्‍चन ने ट्वीट कर कहा कि मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया था। अब मुझे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मैं सेल्फ-आइसोलेशन में घर पर हूं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)