होम ऑनलाइन एजुकेशन के लिए बेस्ट ऑनलाइन साइट्स
ऑनलाइन एजुकेशन के लिए बेस्ट ऑनलाइन साइट्स
इन दिनों एजुकेशन में इंटरनेट, कंप्यूटर या डिजिटल मॉड का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है जोकि दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है. इसे ही ‘ऑनलाइन एजुकेशन’ के नाम से जाना जाता है. भारत में भी इन दिनों अधिकतर स्टूडेंट्स सुप्रसिद्ध ई-लर्निंग वेबसाइट्स या इंटरनेशनल फेम के कॉलेजों/ यूनिवर्सिटीज/ इंस्टीट्यूट्स से ऑनलाइन कोर्सेज कर रहे हैं.
इसी तरह, आजकल भी अधिकतर लोग फॉरेन एजुकेशन को बहुत महत्त्व देते हैं. इसलिए, हमारे देश के अधिकतर स्टूडेंट्स किसी विदेशी कॉलेज/ इंस्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी से एजुकेशन हासिल करना चाहते हैं. बेशक, ऑनलाइन एजुकेशन इन दिनों इसका प्रमुख साधन बन चुकी है.
विभिन्न ऑनलाइन क्लासेज और कोर्सेज काफी किफायती होने के साथ ही आपको अपनी सुविधा के मुताबिक स्टडीज़ करने की सुविधा प्रदान करते हैं. चाहे आप कोई स्टूडेंट, पेशेवर या कोई कारोबारी हैं, आप अपनी सुविधा के मुताबिक अपना समय निकालकर कोई भी ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं. ऑनलाइन (फॉरेन) एजुकेशन प्राप्त करने से आपके प्रोफेशनल स्किल्स बहुत बढ़ जाते हैं और आपका जॉब रिज्यूम भी इंटरव्यूअर्स तथा एम्पलॉयर्स की पहली पसंद बन जाता है.
इस आर्टिकल में हम कुछ सबसे मशहूर यूनिवर्सिटीज, इंस्टीट्यूट्स का विवरण पेश कर रहे है ताकि आप भी अपना पसंदीदा और बढ़िया ऑनलाइन कोर्स करके अपनी एकेडमिक और प्रोफेशनल योग्यता बढ़ा सकें और अपनी करियर ग्रोथ लगातार हासिल कर सकें.
ऑनलाइन एजुकेशन के लिए दुनिया के प्रसिद्ध कॉलेज/ यूनिवर्सिटीज/ इंस्टीट्यूट्स/ वेबसाइट्स
एमआईटी तथा ईडीएक्स
मस्कट इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स और पेशेवरों को फ्री ऑनलाइन कोर्सेज सबसे पहले ऑफर करने वाले इंस्टीट्यूट्स में से एक इंस्टीट्यूट है. यहां आप हरेक स्टडी फील्ड के लगभग 2100 कोर्सेज में से अपनी पसंद का कोई भी कोर्स कर सकते हैं. सबसे खास बात तो यह है कि आपको यहां अपना रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाना पड़ता है और आप नेट पर एमआईटी के फ्री नोट्स, लेक्चर्स, एग्जाम्स और वीडियोज देख सकते हैं.
इसी तरह हावर्ड यूनिवर्सिटी और ईडीएक्स का एक ज्वाइंट कोलाबोरेशन है जो हायर लेवल कोर्सेज को पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट भी प्रदान करता है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।