होम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः भाजपा को झटका

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 31, 2020 09:27 PM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः भाजपा को झटका

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः भाजपा को झटका

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः भाजपा को झटका

उत्तरी बंगाल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक विप्लव मित्रा करीब एक साल बाद ही भाजपा का दामन छोड़ शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस में वापस आ गए। दक्षिण दिनाजपुर जिले की हरिरामपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहे मित्रा पिछले साल जून में भाजपा में शामिल हो गए थे।

मित्रा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में लौटना उनके लिए ''घर वापसी'' जैसा है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, '' हम विप्लव मित्रा का स्वागत करके प्रसन्न हैं। ममता बनर्जी ने 21 जुलाई को शहीद दिवस की रैली के दौरान पुराने नेताओं से पार्टी में वापस आने को कहा था। मित्रा ने उसी पर वापसी की है।'' मित्रा के साथ ही उनके छोटे भाई और अन्य समर्थक भी तृणमूल कांग्रेस में दोबारा शामिल हुए।

बंगाल भाजपा नेताओं ने शाह से पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत मामलों में सीबीआई जांच की मांग की

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की मौत के मामलों में सीबीआई जांच की मांग की। इसी सप्ताह इनमें से एक कार्यकर्ता का शव पूर्वी मिदनापुर और दूसरे का दक्षिण 24 परगना जिलों में लटकता पाया गया था।

लोकसभा सांसद सौमित्र खान और निशीथ प्रामाणिक ने नयी दिल्ली में शाह से मुलाकात की और दक्षिण 24 परगना के घोड़ा मारा इलाके में बृहस्पतिवार को हुई 52 वर्षीय गौतम पात्रा की मौत और बुधवार को पूर्वी मिदनापुर जिले के रामनगर इलाके में पूर्णचंद्र दास (44) की मौत के मामलों की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया।

उन्होंने एक बयान में कहा, '' पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से धराशायी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या की जा रही है और उन्हें आत्महत्या दर्शाने के लिए पेड़ों से लटकाया जा रहा है।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)