होम LAC पर कम नहीं हुआ तनाव! सैटेलाइट इमेज से चीन की चाल का हुआ खुलासा

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jul 31, 2020 09:08 PM

LAC पर कम नहीं हुआ तनाव! सैटेलाइट इमेज से चीन की चाल का हुआ खुलासा

LAC पर कम नहीं हुआ तनाव! सैटेलाइट इमेज से चीन की चाल का हुआ खुलासा

LAC पर कम नहीं हुआ तनाव! सैटेलाइट इमेज से चीन की चाल का हुआ खुलासा

15 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सेना के बीच ऐसा क्या हुआ था जिसके चलते भारतीय सेना के 20 जवानों को शहीद होना पड़ा ? इस सवाल का जवाब पूरा देश जानना चाहता है, क्योंकि इस बात की जानकारी अब तक ना सरकार ने दी है ना ही पीएम मोदी ने देश की जनता को कुछ सच बताया है। बस ये कहकर सवाल को टालने की कोशिश की है कि अब LAC पर स्थिति सामान्य है और चीनी सेना कई किलोमीटर पीछे हट गई है। लेकिन पीएम के इस सवाल में भी संदेह तब होता है जब बार बार नए खुलासे हो रहे होते हैं। इसी बीच अब ये खुलासा हुआ है कि पैंगोंग लेक के पास चीन अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है।

 

कमांडर लेवल की बैठक के बाद भी बाज़ नहीं आ रहा चीन

भारत और चीन के बीच हुई कोर कमांडर लेवल कई बैठक के बाद भी चीन बाज नहीं आ रहा है। भले ही चीन पीछे हटने की बात कह रहा हो लेकिन दूसरी तरह उसकी चालबाजी साफ नजर आ रही है। दरअसल चीन लद्दाख के पैंगोंग त्सो इलाके में चीन अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है। ये खुलासा सैटेलाइट इमेज के जरिए हुआ है। आपको बता दें कि 14 जुलाई को कोर कमांडर स्तर की बातचीत में दोनों देशों के बीच पीछे हटने की बात पर सहमति बनी थी। जिसके बाद चीन की सेना कुछ इलाकों में पीछे हटी भी थी, लेकिन पैंगोंग त्सो इलाके में चीन की सेना अभी भी पीछे हटने को तैयार नहीं है और वहां अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)