होम नेपाल के विदेश मंत्री बोले- एशिया का भविष्य चीन-भारत के रिश्तों पर निर्भर

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jul 31, 2020 09:15 PM

नेपाल के विदेश मंत्री बोले- एशिया का भविष्य चीन-भारत के रिश्तों पर निर्भर

नेपाल के विदेश मंत्री बोले- एशिया का भविष्य चीन-भारत के रिश्तों पर निर्भर

नेपाल के विदेश मंत्री बोले- एशिया का भविष्य चीन-भारत के रिश्तों पर निर्भर

गलवान घाटी में हुई खूनी झड़प के बाद से भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव पर अब नेपाल (Nepal) का बयान सामने आया है. नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने शुक्रवार को कहा कि एशिया का भविष्य कैसा होगा, यह भारत और चीन (India And China) के रिश्तों पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा कि चीन के उदय और भारत के महत्वाकांक्षी उदय के साथ-साथ वे अपने आप से कैसे जुड़ते हैं, उनकी साझेदारी कैसे आगे बढ़ेगी और कैसे वे अपने मतभेदों को सुलझाएंगे. निश्चित तौर पर इन्हीं सवालों के जवाब से एशिया का भविष्य तय होगा. खासकर से इस क्षेत्र में. उन्होंने आगे कहा, 'वुहान शिखर सम्मेलन के बाद भारत और चीन के बीच साझेदारी गहरी हो गई थी, लेकिन वर्तमान में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद अब तनाव का माहौल है. हालांकि, दोनों देश तनाव को कम करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, फिर भी चुनौतियां हैं.'

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में मई के पहले हफ्ते में कई जगहों पर चीनी सैनिकों के एलएसी का अतिक्रमण करने से विवाद शुरू हुआ था. वहीं, 15 जून को दोनों देशों के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई थी. इसके बाद तनाव घटाने की पहल शुरू होने से पूर्व दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)