होम टीवी एंकर प्रिया जुनेजा ने की खुदकुशी
टीवी एंकर प्रिया जुनेजा ने की खुदकुशी
टीवी एंकर प्रिया जुनेजा ने आत्महत्या कर ली है। एक टीवी चैनल में काम करने वाली प्रिया के सुसाइड करने की वजह पता नहीं चली है। उन्होंने अपने घर पर ही फंदा लगाकर जिंदगी खत्म कर ली। प्रिया एक खुशमिजाज लड़की थी और उसने माडलिंग की दुनिया में भी अपना खास मुकाम बनाया। प्रिया के आत्महत्या करने से उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
प्रिया को जानने वालों ने सोशल मीडिया अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। एक साथी ने लिखा है कि ऐसा कोई कदम उठाने से पहले आसपास के लोगों से बात करनी चाहिए थी। शुरुआती जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह घटना पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की है। प्रियंका कई चैनल में काम कर चुकी हैं। मौजूदा वक्त में वह हरियाणा के एक यूट्यूब चैनल में एंकर के रूप में कार्यरत थीं। शुरुआती जांच में पता चला है प्रियंका अपनी नौकरी को लेकर काफी परेशान थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।