होम राजस्थान में कोविडः महज 10 दिनों में बढ़े 10 हजार से ज्यादा नए मरीज, कोरोना पीड़ित 41298
राजस्थान में कोविडः महज 10 दिनों में बढ़े 10 हजार से ज्यादा नए मरीज, कोरोना पीड़ित 41298
राजस्थान में जुलाई माह की शुरुआत से ही कोरोना पाॅजीटिव मामलों ने बेकाबू होना शुरू कर दिया है और आलम यह है कि महज पिछले 10 दिनों में ही प्रदेश में 10 हजार से अधिक कोरोना पीड़ितों के नये मामले सामने आ चुके हैं।
आज सामने आए 362 नये कोरोना मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 41298 हो गई है। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 122 मामले कोटा में सामने आए। वहीं, सीकर में 61, बीकानेर में 42, जयपुर में 38, अजमेर में 34, झालावाड़ में 26, अलवर में 22, बांसवाड़ा में 9, झुंझुनू में 4, बारां में 2, चित्तौड़गढ़ और जालौर में 1-1 कोरोना संक्रमित मिले है। वहीं, 7 लोगों की कोरोना के चलते मौत के बाद कुल मौत का आंकड़ा 674 पहुंच गया। गुरुवार को भी प्रदेश में 1174 नये मरीज सामने आए थे।
महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 14 लाख 73 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 14 लाख 73 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 41298 लोग कोरोना पॉजीटव मिले हैं।
वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 29305 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 674 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 11314 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है।
राजस्थान में कोरोना का पहला मरीज 3 मार्च को सामने आया था
राजस्थान में कोरोना का पहला मरीज 3 मार्च को सामने आया था और कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 10 हजार पहुंचने में 95 दिन लगे यानि 5 जून को मरीजों की संख्या 10 हजार के पार पहुंची थी। इसके बाद महज 30 दिनों यानि की 5 जुलाई को आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया। अगले 15 दिनों के बाद 20 जुलाई को संक्रमितों की संख्या 30 हजार हो गई। वहीं, अब केवल 10 दिन में मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हजार के पार पहुंच गई है। प्रदेश में एक्टिव मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।