होम बाढ़ से बेहाल बिहार में नाव हादसे में 9 की मौत, गंडक नदी की तेज धार बनी काल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 31, 2020 08:53 PM

बाढ़ से बेहाल बिहार में नाव हादसे में 9 की मौत, गंडक नदी की तेज धार बनी काल

बाढ़ से बेहाल बिहार में नाव हादसे में 9 की मौत, गंडक नदी की तेज धार बनी काल

बाढ़ से बेहाल बिहार में नाव हादसे में 9 की मौत, गंडक नदी की तेज धार बनी काल

बिहार के बाढ़ प्रभावित गोपालगंज जिले के जादोपुर और महम्मदपुर थाना क्षेत्र में गंडक नदी में अलग-अलग हुए नाव हादसों में 6 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गई। गंडक नदी की खतरनाक होती तेज धार और नाव हादसों को देखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन ने जिले में निजी नावों के परिचालन पर रोक लगा दी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गंडक नदी में 10 घंटे के भीतर हुए दो नाव हादसों में गंडक नदी की तेज धार में डूबने से छह बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। घंटों रेस्क्यू के बाद सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जादोपुर थाने के रामनगर गांव के पास देर रात में हुए नाव हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रात में कम्युनिटी किचेन से खाना लेकर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना के कुछ ही समय बाद शुक्रवार की सुबह महम्मदपुर थाने के परसौनी मलाही टोला में गंडक की तेज धार में एक नाव पलट गई, जिसमें छह बच्चों की मौत हो गई। इनमें चार बच्चियां शामिल हैं। ये सभी बच्चियां मवेशियों का चारा लेकर नाव पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रही थीं। वहीं, बैकुंठपुर के खजुहट्टी में भी बाढ़ के पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान परसौनी मलाही टोला निवासी प्रिंस कुमार (18), अजीत कुमार (10), नेहा कुमारी (18), शदीका कुमारी (9), रेखा कुमारी (10), दीपिका कुमारी (9) तथा मकसूदपुर निवासी रामबाबू प्रसाद (19), नरहट निवासी सतीश कुमार (21) और खजुहट्टी निवासी रोहित कुमार राम (17) के रूप में की गई है।

नाव हादसे की घटनाओं के बाद गोपालगंज के जिलाधिकारी अरशद अजीज ने जिले में निजी नावों के परिचालन पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि गंडक नदी की तेज धार को देखते हुए सभी निजी नावों के परिचालन पर रोक रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि के रूप में चार-चार लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)