होम महाराष्ट्र में 1 महीने तक और जारी रहेगा लॉकडाउन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 30, 2020 09:56 PM

महाराष्ट्र में 1 महीने तक और जारी रहेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र में 1 महीने तक और जारी रहेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र में 1 महीने तक और जारी रहेगा लॉकडाउन

पूरे भारत में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 15 लाख से भी ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि, 9 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की जंग जीत कर अपने घर भी लौटे हैं। कोरोना से सावधानी रखने के लिए देश में 2 महीने से भी ज्यादा लॉकडाउन रहा। परंतु लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान को देखते हुए सरकार ने अब देश को अनलॉक किया है। इसी बीच महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र में बढ़ाया गया लॉकडाउन :

दरअसल, देश को हो रहे आर्थिक नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश को कई शर्तो के साथ खोल दिया है। लेकिन बिहार, झारखण्ड, बंगाल, पंजाब जैसे कई राज्यों की सरकारों ने अपने में लॉकडाउन को लगातार लागू रखा है। वहीं, अब महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए अपने राज्यों में लॉकडाउन को 1 महीने तक और बढ़ाने का फैसला किया है। यानि अब इन दोनों ही राज्यों में लगातार 31 अगस्त तक लॉकडाउन रहेगा।

महाराष्ट्र में मिलने वाली छूट :

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने महाराष्ट्र में लॉकडाउन को बढ़ने का फैसला देश में महाराष्ट्र की स्थिति को देखते हुए बढ़ाया है। बता दें पूरे देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही है साथ ही पूरे देश में कोरोना का आंकड़ा भी सबसे ज्यादा यहीं है यहाँ से अब तक लगभग 4 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। हालांकि, सरकार ने कुछ रियायत बरतते हुए 'मिशन बिगन अगेन' के तहत महाराष्ट्र में कुछ छूट दी हैं।

महाराष्ट्र सरकार का मिशन बिगन अगेन :

महाराष्ट्र सरकार के 'मिशन बिगन अगेन' के तहत 5 अगस्त से मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खोलने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन मॉल्स में भी थियेटर और फूड शॉप्स बंद रखना होगा। यदि कोई 4 व्हीलर गाड़ी से घर से बाहर निकलता है तो, ड्राइवर के साथ तीन और लोग कार में बैठ सकेंगे कार के अलावा 2 व्हीलर गाड़ी पर सिर्फ दो लोग ही बेथ सकते है। सभी जगह जिन्हे खोलने की अनुमति दी गई है वह सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ही खोल सकेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)