होम जियो का यह फोन बाजार में जल्द मचाएगा धमाल, 500 रुपये से भी कम हो सकती कीमत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 30, 2020 09:43 PM

जियो का यह फोन बाजार में जल्द मचाएगा धमाल, 500 रुपये से भी कम हो सकती कीमत

जियो का यह फोन बाजार में जल्द मचाएगा धमाल, 500 रुपये से भी कम हो सकती कीमत

जियो का यह फोन बाजार में जल्द मचाएगा धमाल, 500 रुपये से भी कम हो सकती कीमत

 रिलायंस जियो इन दिनों दुनिया की बड़ी कंपनियों में शुमार है। आय दिन ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर्स के साथ प्लान पेश करता रहता है। रिलायंस जियो के प्लान को ग्राहकों का सपोर्ट भी खूब मिलता है। कुछ दिन पहले इस कंपनी ने1 हजार रुपये से कम में 4जी एलटीई फोन लॉन्च कर बाजार में धूम मचा दी थी। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली जियो ने इसके बाद जियो फोन 2 को अपग्रेडेड वेरियंट के तौर पर लॉन्च किया। जियो फोन 2 लॉन्च होने के बाद भी सबसे पहले लॉन्च हुआ जियो फोन बिक रहा है। फिलहाल जियो फोन 699 रुपये में खरीदा जा सकता है।

अब ऐसा लगता है कि रिलायंस जियो एक ज्यादा सस्ते हैंडसेट को उतारने की योजना बना रही है। जियो फोन के सस्ते वेरियंट के तौर पर जल्द JioPhone 5 को लॉन्च किया जा सकता है। 91Mobiles की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि जियो फोन 5 पर काम चल रहा है। नया जियो फोन भी एक फीचर फोन ही होगा। खबरों के मुताबिक, जियो फोन 5 ओरिजिनल जियो फोन का एक लाइट वर्ज़न होगा। इसका मतलब है कि इसे जियो फोन की मौजूदा कीमत से कम दाम में बेचा जाएगा।

जी हां, अगर लीक्स की मानें तो जियो फोन 5 को 399 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। यानी यह अब तक बाजार में आने वाला यह सबसे सस्ता फोन बन जाएगा। जियो के अब तक के रिकॉर्ड को देखें तो आने वाले फीचर फोन में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी होने की उम्मीद है।

रिलायंस जियो फोन 5

4जी एलटीई के साथ ही जियो फोन 5 में KaiOS प्लेटफॉर्म दिया जा सकता है। इसका मतलब है कि इसमें इंटरनेट ब्राउजर के साथ कुछ ऐप्स पहले से इंस्टॉल आएंगे। उम्मीद है कि फोन में वॉट्सऐप, गूगल, फेसबुक जैसे ऐप्स प्री-लोडेड आएंगे। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि जियो फोन 5 से जियो के सभी नंबर्स पर मुफ्त कॉल होगी।

हालांकि, इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए अलग से रिचार्ज पैक लेना होगा। जियो फोन के लिए मौजूद प्लान्स को ही जियो फोन 5 या JioPhone Lite यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। जियो नए जियो फोन के लिए कुछ नए किफायती प्लान भी लॉन्च कर सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)