होम चीन के दावे पर भारत ने कहा- पूर्वी लद्दाख से सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई
चीन के दावे पर भारत ने कहा- पूर्वी लद्दाख से सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई
भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख से सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, हालांकि इसमें कुछ प्रगति हुई है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही आई कुछ खबरों में चीन ने कथित तौर पर दावा किया था कि अग्रिम मोर्चे से दोनों देशों के सैनिकों के पीछे हटने की कवायद सीमा पर अधिकतर स्थानों पर पूरी हो गई है। चीन ने यह भी कहा था कि जमीन पर हालात सामान्य हो रहे हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने चीनी दावे के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में ऑनलाइन माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस उद्देश्य की दिशा में कुछ प्रगति हुई है लेकिन पीछे हटने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।’’ उन्होंने कहा कि दोनों सेनाओं के वरिष्ठ कमांडर ‘‘निकट भविष्य’’ में बैठक करेंगे ताकि पीछे हटने की प्रक्रिया को पूरा करने की दिशा में उठाये जाने वाले कदमों पर चर्चा की जा सके। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘जैसा कि हमने पहले ही कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाये रखना हमारे द्विपक्षीय संबंधों का आधार है।’’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।