होम यूपी में 3490 नए केस, मरने वालों की संख्या 1497

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 28, 2020 09:35 PM

यूपी में 3490 नए केस, मरने वालों की संख्या 1497

यूपी में 3490 नए केस, मरने वालों की संख्या 1497

यूपी में 3490 नए केस, मरने वालों की संख्या 1497

उत्तर प्रदेश में कोरोना केस बढ़ रहा है। आज प्रदेश में कोविड के 3490 नए मामले आए। राज्य में मरने वाले की संख्या बढ़कर 1,497 हुई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सक्रिय मामलों और डिस्चार्ज की संख्या क्रमशः 27,934 और 44,520 है।

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में होम आइसोलेशन की सुविधा प्रारंभ हो गई है, अब तक प्रदेश में 5006 लोगों को होम आइसोलेशन में अनुमति दी गई है। अब तक सर्विलांस से 37521 इलाकों में 1,40,14,542 घरों का सर्विलांस किया गया है।

COVID19 की रोकथाम के लिए ये पोस्टर तैयार किया गया है जिसमें 4 बातें हैं- मास्क लगाकर बाहर निकलें, 2 गज की दूरी बनाकर काम करें, बार-बार हाथ क्लीन करें और इम्यूनिटी बढ़ाएं। पिछले 24 घंटों में 3490 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या अब 27934 है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 44520 है। अब तक 1497 लोगों की मृत्यु हुई है।

कल 5 सैंपल के 2746 पूल टेस्ट किए गए जिसमें से 447 में पॉजिटिविटी पाई गई

अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि कल 5 सैंपल के 2746 पूल टेस्ट किए गए जिसमें से 447 में पॉजिटिविटी पाई गई है। 10 सैंपल के 87 पूल लगाए गए जिसमें से 8 में पॉजिटिविटी पाई गई है। कल प्रदेश में 91,830 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 20,33,089 सैंपल्स की जांच की गई है।

मुख्यमंत्री जी ने महानिदेशक स्वास्थ्य और महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को माइक्रो एनालिसिस करते हुए स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है, प्रत्येक जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अधीक्षक को लोगों से प्रतिदिन बात करने को कहा है।

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 3,490 नये मामले सामने आये हैं, इसके साथ ही राज्य में उपचाराधीन मामले बढ़कर 27, 934 हो गए हैं।

अवस्थी ने बताया कि कुल 44, 520 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं, वहीं संक्रमण से अभी तक 1,497 लोग की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 91, 830 नमूनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि कुल 5,006 लोग को अपने घर में ही पृथक-वास में रहने की अनुमति दी गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)