होम 10 करोड़ लोग हुए बेरोजगार, बुरा दौर अभी भी बाकी....
10 करोड़ लोग हुए बेरोजगार, बुरा दौर अभी भी बाकी....
महामारी से पहले ही भारत में बेरोजगारी दर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही थी अब करोना संक्रमण, लॉक डाउन की वजह से अपनी अधिकतम स्तर पर पहुंच गई है. संसद की वाणिज्य से जुड़ी हुई स्थाई समिति की रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान 10 करोड़ भारतीयों की नौकरियां चली गई, जिन्हें दोबारा नौकरी मिलने के आसार इस साल कम ही नजर आ रहे है.
अर्थव्यवस्था पर पैनी नजर रखने वाले अर्थशास्त्रियों का मानना है कि क्रेडिट रैंकिंग संस्थाओं से लेकर आईएमएफ वर्ल्ड बैंक (IMF World Bank) तक भारत में गंभीर बेरोजगारी के सवाल उठा चुके हैं.
कांग्रेस नेता अब बेरोजगारी पर भी मुखर हो गए हैं
कांग्रेस सांसद वी विजसाई रेड्डी की अध्यक्षता वाली वाणिज्य से जुड़ी संसदीय स्थाई समिति ने प्रोजेक्शन किया है. लिहाजा पहले से ही विदेश नीति राजस्थान के सियासी संग्राम पर बीजेपी सरकार को छेड़ने वाले कांग्रेस नेता अब बेरोजगारी पर भी मुखर हो गए हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।