होम राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद जुटा रहा है प्रमुख धार्मिक स्थालों से मिट्टी
राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद जुटा रहा है प्रमुख धार्मिक स्थालों से मिट्टी
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के निर्माण की नीव प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 अगस्त में रखी जा रही है। इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा सम्पूर्ण देश ही नहीं विदेशों के पवित्र धार्मिक स्थलों से रज एकत्रित करके अयोध्या पहुंचाई जा रही है।
इसी श्रृंखला में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों गुरुद्वारा गुरु के ताल सहित शहर के धार्मिक स्थलों से पवित्र रज एकत्र कर रहे हैं। मंगलवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल के बाबा प्रीतम सिंह द्वारा विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं को पवित्र रज प्रदान की गयी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।