होम कोरोना संकट में 80 लाख लोगों ने PF से निकाले पैसे, 4 माह में 30,000 करोड़ की निकासी
कोरोना संकट में 80 लाख लोगों ने PF से निकाले पैसे, 4 माह में 30,000 करोड़ की निकासी
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते 4 महीने में ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स ने अपने खाते से 30,000 करोड़ रुपए की निकासी की है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 80 लाख खाताधारकों ने अप्रैल की शुरुआत से 4 महीन के अंदर इतनी बड़ी रकम निकाली है. ईपीएफओ (EPFO) करीब 10 लाख करोड़ रुपए का फंड मैनेज करता है और इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या करीब 6 करोड़ है. निकासी को लेकर विभाग का कहना है कि इससे चालू वित्त वर्ष में हमारी कमाई पर असर होगा. EPFO सब्सक्राइबर्स द्वारा निकाली गई राशि छंटनी, वेतन कटौती और चिकित्सा व्यय के कारण हो सकता है.
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से कैश की कमी को देखते हुए EPFO ने ईपीएफ अकाउंट होल्डर्स को अपने अकाउंट से एक तय रकम निकालने की छूट दी है. देशव्यापी लॉकडाउन के पहले चरण के ऐलान के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने इसका ऐलान किया था. इसके लिए सरकार ने EPFO के नियमों को आसान किया था, ताकि जरूरत पड़ने पर कोई भी व्यक्ति अपने अकाउंट से विड्रॉल कर सके. सरकार द्वारा दी गई इस सुविधा की मियाद 30 जून 2020 को खत्म हो गई.
PF का पैसा निकालने का नियम?EPF नियमों के मुताबिक, कोई सदस्य नौकरी के दौरान जमा की गई कुल रकम का 75% रकम या तीन महीने की बेसिक सैलरी व महंगाई भत्ते के बारबार रकम निकाल सकता था. इसमें से जो भी रकम न्यूनतम होगी, वो उन्हें निकालने की अनुमति होती. अगर व्यक्ति दो महीने से ज्यादा बेरोजगार रहता है तो वह PF अकाउंट से पूरी रकम निकाल सकता है.
बता दें, EPFO द्वारा PF पर दी जाने वाली ब्याज दर 8.65 फीसदी थी, जिसे मार्च 2020 में घटाकर 8.50 प्रतिशत कर दिया गया था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।