होम कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में तीन राज्यों की सीमाएं सील

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 28, 2020 09:16 PM

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में तीन राज्यों की सीमाएं सील

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में तीन राज्यों की सीमाएं सील

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में तीन राज्यों की सीमाएं सील

उत्तरी छत्तीसगढ़ में अनलॉक के दौरान बरती गई लापरवाही से सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में फिर से लॉकडाउन प्रभावशील हो गया है। सीमा से लगे झारखंड, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा को सील कर दिया गया है। बलरामपुर जिले के सामरी क्षेत्र में हिंडालको की संचालित खदानों से बॉक्साइट का परिवहन झारखंड के गढ़वा से होकर मेराल तक होता है।

कोरोना बढ़ने से लगी परिवहन पर रोक

गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से बॉक्साइट लेकर आने-जाने वाले ट्रकों के चालकों व क्लीनरों में संक्रमण की आशंका के मद्देनजर परिवहन पर रोक लगाई गई है। सूरजपुर व बलरामपुर जिले के साथ सरगुजा जिले में भी चोरी-छिपे पड़ोसी प्रांतों से आने वालों पर रोक लग चुकी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा है।

पूर्ण लॉकडाउन शुरू

सरगुजा के साथ बलरामपुर में पूर्ण लॉकडाउन शुरू हो चुका है। सोमवार रात 12 बजे से सूरजपुर जिले के सभी नगरीय निकाय सूरजपुर, बिश्रामपुर, जरही, भटगांव, प्रतापपुर की सीमाएं सील की जा चुकी हैं। बलरामपुर जिले की सीमाएं झारखंड व उत्तरप्रदेश से जुड़ती हैं। रामानुजगंज नगर पंचायत की सीमा पहले से सील है। उत्तरप्रदेश की सीमा से आने वाले वाहनों को भी वाड्रफनगर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)