होम राफेल विमानों के आने पहले कड़ी सुरक्षा, अंबाला वायु सेना केंद्र के आसपास धारा 144 लागू

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 28, 2020 09:10 PM

राफेल विमानों के आने पहले कड़ी सुरक्षा, अंबाला वायु सेना केंद्र के आसपास धारा 144 लागू

राफेल विमानों के आने पहले कड़ी सुरक्षा, अंबाला वायु सेना केंद्र के आसपास धारा 144 लागू

राफेल विमानों के आने पहले कड़ी सुरक्षा, अंबाला वायु सेना केंद्र के आसपास धारा 144 लागू

(हरियाणा)। फ्रांस से पांच राफेल लड़ाकू विमानों के आने के पहले मंगलवार को अंबाला वायु सेना केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी और निषेधाज्ञा लागू की गयी है। वहां वीडयोग्राफी और फोटो खिंचने पर रोक लगा दी गई।  एक अधिकारी ने बताया कि अंबाला जिला प्रशासन ने वायुसेना केंद्र के तीन किलोमीटर के दायरे में लोगों के ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उपायुक्त अशोक शर्मा ने एक आदेश में कहा कि धुलकोट, बलदेव नगर, गरनाला और पंजखोड़ा समेत वायु सेना के आसपास के गांवों में धारा 144 लगा दी गयी है जिसके तहत चार या अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध है।वायुसेना के एक अधिकारी के मुताबिक लड़ाकू विमानों ने सोमवार को उड़ान भरी थी और बुधवार को यह वायु सेना केंद्र पर पहुंचेगा। इस खेप में एक सीट वाले तीन लड़ाकू विमान और दो सीटों वाले दो विमान हैं। अंबाला के उपायुक्त ने कहा कि निषेधाज्ञा लागू रहने के दौरान वायु सेना केंद्र की चहारदीवारी और आसपास के इलाके का वीडियो बनाने और तस्वीरें लेना प्रतिबंधित है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला पुलिस ने आवश्यक कदम उठाए हैं। अंबाला शहर के भाजपा विधायक असीम गोयल ने राफेल विमानों के स्वागत के लिए लोगों को बुधवार को अपने घरों में शाम सात-साढ़े सात बजे के बीच मोमबत्ती जलाने को कहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)