होम राम मंदिर में न टाइम कैप्सूल, न चांदी की ईंट लगेगी,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 28, 2020 08:40 PM

राम मंदिर में न टाइम कैप्सूल, न चांदी की ईंट लगेगी,

राम मंदिर में न टाइम कैप्सूल, न चांदी की ईंट लगेगी,

राम मंदिर में न टाइम कैप्सूल, न चांदी की ईंट लगेगी,

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुए राम मंदिर के निर्माण के लिए अगले हफ्ते 5 अगस्त को भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। चर्चा है कि राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में प्रधानमंत्री मोदी अपने हाथों से 22.6 किलो का चांदी का एक ईंट रखेंगे। लेकिन यह खबर अब अफवाह करार दी गई है। अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

इतना ही नहीं, अयोध्या के डीएम ने भूमि पूजन के दौरान मंदिर के आधार से नीचे एक टाइम कैप्सूल रखने की खबरों को भी अफवाह करार दिया है। इस खबर पर अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से भी सफाई दी गई है। ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय ने सफाई इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह समाचार गलत है और ऐसी खबरों पर अभी ट्रस्ट के आधिकारिक बयान का इंतजार किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि एक दिन पहले राम मंदिर निर्माण के लिए गठित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक अन्य सदस्य कामेश्वर चौपाल ने मंदिर के आधार से 2000 फीट नीचे टाइम कैप्सूल डालने की योजना का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि भविष्य में मंदिर निर्माण से जुड़ी बातों के अध्ययन में मदद के लिए मंदिर के आधार से 2000 फीट नीचे एक टाइम कैप्सूल रखा जाएगा।

हालांकि अयोध्या के डीएम और मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने अब इन खबरों को अफवाह बताकर इन पर सफाई दे दी है। साथ ही अयोध्या के डीएम अनुज कुमार ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि जब मंदिर निर्माण ट्रस्ट से जुड़े लोग ही अफवाह फैलाएंगे तो इन अफवाहों को कैसे रोका जा सकता है। और साथ ही यह भी सवाल उठता है कि इतनी जिम्मेदारी वाले ट्रस्ट में होते हुए इस तरह की अफवाह फैलाने पर सरकार-प्रशासन कोई कार्रवाई करेगा या नहीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)