होम गुजरात में बुलेट ट्रेन के खिलाफ किसानों के विरोध का नेतृत्व करने वाला शख्स बीजेपी में शामिल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 27, 2020 08:37 PM

गुजरात में बुलेट ट्रेन के खिलाफ किसानों के विरोध का नेतृत्व करने वाला शख्स बीजेपी में शामिल

गुजरात में बुलेट ट्रेन के खिलाफ किसानों के विरोध का नेतृत्व करने वाला शख्स बीजेपी में शामिल

गुजरात में बुलेट ट्रेन के खिलाफ किसानों के विरोध का नेतृत्व करने वाला शख्स बीजेपी में शामिल

आगामी बुलेट ट्रेन परियोजना (upcoming Bullet Train project) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में सबसे आगे रहने वाले गुजरात (Gujarat) के किसान नेता जयेश पटेल (farmer leader Jayesh Patel) आज भाजपा (BJP) में शामिल हो गए. जयेश पटेल ने कहा कि प्रभावित किसान (affected farmers) कभी भी विकास (Development) के खिलाफ नहीं थे. उन्होंने कहा कि मैंने महसूस किया है कि मुद्दों को हल करने के लिए सरकार (Government) के साथ बातचीत एक बेहतर तरीका है.

राज्य इकाई के नवनियुक्त प्रमुख सीआर पाटिल (state unit chief CR Paatil) और कैबिनेट मंत्री गणपत वसावा (cabinet minister Ganpat Vasava) ने गांधीनगर (Gandhinagar) में पार्टी मुख्यालय में उनका स्वागत किया गया. सूरत (Surat) के रहने वाले जयेश पटेल, दक्षिण गुजरात में सहकारी क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है और दक्षिण गुजरात खेडुत समाज (Dakshin Gujarat Khedut Samaaj) के प्रमुख हैं.

बुलेट ट्रेन के खिलाफ किसानों के कई विरोध प्रदर्शनों का किया था नेतृत्व
सूरत, नवसारी और वलसाड जिलों में उन्होंने किसानों के कई विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया था, जिनमें महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के बेहतर मुआवजे की मांग की जा रही थी. यह प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई को अहमदाबाद से जोड़ने वाली है.जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने गुजरात उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की थी. हालांकि, इन याचिकाओं को पिछले साल उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)