होम विधानसभा चुनाव 2021 की तैयारी कर रहीं ममता बनर्जी, TMC में किए बड़े फेरबदल
विधानसभा चुनाव 2021 की तैयारी कर रहीं ममता बनर्जी, TMC में किए बड़े फेरबदल
तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की. उन्होंने युवा और नए चेहरों को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पार्टी की एक बैठक में ममता ने 21 सदस्यों की एक नई प्रदेश समिति और सात सदस्यीय एक कोर समिति की घोषणा की.
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इसके अलावा हावड़ा, कूचबिहार, पुरुलिया, नादिया, झाड़ग्राम और दक्षिण दिनाजपुर सहित कई जिलों में पार्टी अध्यक्षों को हटा दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि नए एवं युवा चेहरों को मौका दिया गया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।