होम झारखंड में बिना मास्क एक लाख रुपये का जुर्माना और दो साल की जेल,

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jul 23, 2020 08:13 PM

झारखंड में बिना मास्क एक लाख रुपये का जुर्माना और दो साल की जेल,

झारखंड में बिना मास्क एक लाख रुपये का जुर्माना और दो साल की जेल,

झारखंड में बिना मास्क एक लाख रुपये का जुर्माना और दो साल की जेल,

झारखंड में सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर एक लाख रुपये के जुर्माने और दो साल की जेल का फैसला किया है. इस पर बिहार के लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. लालबाबू महतो नाम के रिक्शा चालक ने कहा कि कहां से एक लाख रुपये भरेंगे.

 

वहीं अमृत प्रकाश नाम के शख्स ने कहा कि लगातार मास्क लगाए रहने से आदमी बेचैन हो जाता है. 24 घंटे कोई मास्क लगाकर कैसे रहेगा? एक लाख फाइन को लेकर इनका कहना है कि ये बहुत गलत होगा. आम आदमी कहां से एक लाख रुपये देगा? ये कोरोना क्या हमने लाया है ये तो बाहर से आई बीमारी है.

 

हालांकि राजीव रंजन नाम के शख्स का मानना है कि ये एक अच्छा निर्णय है. दंड की राशि बढ़ाये जाने से लोगों के अंदर नियम के पालन का दबाव बढ़ेगा. हमारे राज्य में भी कई ऐसे फैसले हुए हैं. ऐसी कार्रवाई जनहित में है. दंड का स्वरूप थोड़ा भय पैदा करने वाला जरूर होना चाहिए जिससे लोग नियमों के पालन करने के लिए विवश हो सकें, इसलिए क्योंकि कुछ लोगों के कारण पूरे मानवता को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)