होम 12 वीं पास स्टूडेंट्स के लिए भारत में वैक्सीन रिसर्चर का करियर
12 वीं पास स्टूडेंट्स के लिए भारत में वैक्सीन रिसर्चर का करियर
इन दिनों पूरी दुनिया पर कोविड-19 महामारी का प्रकोप छाया हुआ है. दुनिया के सभी छोटे-बड़े देश कोविड-19 महामारी से लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत के साथ विभिन्न उपाय अपना रहे हैं. हालांकि पिछले वर्ष से ही कोविड-19 महामारी ने दुनिया के विभिन्न देशों के नागरिकों के प्राण हरने शुरू कर दिए थे जिस वजह से पूरी दुनिया में लॉक डाउन लागू हुआ ताकि लोग सोशल-डिस्टेंसिंग का पालन कर सकें.
फिर भी, अभी तक इस महामारी की कोई प्रॉपर मेडिसिन या वैक्सीन अभी तक तैयार नहीं की जा सकी है और जिस कारण लाखों लोग इस बीमारी का दंश झेल रहे हैं और लाखों लोगों की जान भी जा चुकी है. ऐसे में, आप एक वैक्सीन रिसर्चर के करियर के महत्त्व को खुद ही समझ सकते हैं.
इस आर्टिकल में हम साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए भारत में वैक्सीन रिसर्चर के करियर के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी पेश कर रहे हैं. आइये आगे पढ़ें यह आर्टिकल और जानें एक वैक्सीन रिसर्चर के करियर के बारे में बहुत-कुछ जैसेकि:
वैक्सीन रिसर्चर का पेशा
ये पेशेवर दुनिया में फैलने वाली विभिन्न बीमारियों, चोट या जख्म और एलर्जीज से बचाव के लिए विभिन्न किस्म के वैक्सीन तैयार करने के लिए जरुरी रिसर्च वर्क करते हैं. इसी तरह, मौजूदा वैक्सीन के प्रभिव को समय-समय पर परखना और वर्तमान आवश्यकताओं के मुताबिक इन वैक्सीन्स में सुधार लाना भी इन्हीं पेशेवरों का मुख्य काम होता है. ये पेशेवर ही अपने लगातार अध्ययन और रिसर्च वर्क के माध्यम से सभी वैक्सीन्स की समस्त सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।