होम कंटेनमेंट जोन में गतिविधियों पर प्रतिबंध को सख्ती से किया जाए लागू

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 22, 2020 09:25 PM

कंटेनमेंट जोन में गतिविधियों पर प्रतिबंध को सख्ती से किया जाए लागू

कंटेनमेंट जोन में गतिविधियों पर प्रतिबंध को सख्ती से किया जाए लागू

कंटेनमेंट जोन में गतिविधियों पर प्रतिबंध को सख्ती से किया जाए लागू

उत्तर प्रदेश में प्रत्येक सप्ताह दो दिन के लॉकडाउन के बवजूद कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं लगने से चिंतित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन में विभिन्न गतिविधियों को प्रतिबंधित रखे जाने के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जाए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यहां लोगों को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता में कोई असुविधा न हो। सीएम योगी ने विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क के सुचारु संचालन पर भी बल दिया और कहा कि कोविड हेल्प डेस्क में पल्स आक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर और सैनिटाइजर की उपलब्धता बनी रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर अफसरों विभिन्न निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना के प्रसार को रोकने में काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए यह कार्य अत्यंत सावधानी व धैर्य के साथ सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए। अधिक से अधिक टेस्ट किए जाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या में वृद्धि की जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के गंभीर रोगियों के उपचार में प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग किया जाए। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किए जाने के कार्य को जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जागरूकता सृजन के लिए टीवी, रेडियो, समाचार पत्रों, पोस्टर-बैनर, होर्डिंग तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)