होम कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने की खबर को अमिताभ ने बताया- गलत, गैरजिम्मेदार, फर्जी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 23, 2020 08:08 PM

कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने की खबर को अमिताभ ने बताया- गलत, गैरजिम्मेदार, फर्जी

कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने की खबर को अमिताभ ने बताया- गलत, गैरजिम्मेदार, फर्जी

कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने की खबर को अमिताभ ने बताया- गलत, गैरजिम्मेदार, फर्जी

अमिताभ बच्चन ने गुरुवार की शाम को ट्वीट कर उन खबरों का खंडन किया जिनमें दावा किया जा रहा है कि वह कोविड-19 की जांच में नेगेटिव पाए गए हैं। अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट पर बिग बी ने एक टेलीविजन न्यूज चैनल के वीडियो क्लिप को साझा किया है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज के तौर पर इस बात का दावा किया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन कोविड की जांच में नेगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने लिखा, "यह खबर गलत, दायित्वहीन, फर्जी और संपूर्ण रूप से झूठ है।"

अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन, बहू जया बच्चन और नातिन आराध्या का भी इलाज चल रहा है।

बॉलीवुड के यह दिग्गज अभिनेता उनकी सेहत को लेकर फैल रही फर्जी खबरों से काफी परेशान लगे। उन्होंने अपने किसी प्रशंसक के एक ट्वीट को रीट्वीट भी किया है जिसमें लिखा है "यह किसी की निजता के साथ खेलना है। मीडिया इंसान की भावनाओं के साथ क्यों खेलती है? अपना ध्यान रखिए सर जी।"

बता दें कि अमिताभ अपने बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या के साथ फिलहाल कोरोनावायरस संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)