होम कोरोना पीड़ित उद्यमी ने सीएम को किया ट्वीट, मचा हड़कंप
कोरोना पीड़ित उद्यमी ने सीएम को किया ट्वीट, मचा हड़कंप
कोरोना पीड़ित उद्यमी अमन गुप्ता ने गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल व प्राइवेट लैब की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सीएम, पीएमओ समेत कई अफसरों को ट्वीट किए जाने से हड़कंप मच गया। ट्वीट के बाद अस्पताल ने उद्यमी को डिस्चार्ज कर दिया है।
हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव व उद्यमी अमन गुप्ता ने कोरोना की जांच रिपोर्ट प्राइवेट लैब से कराई तो वह पॉजिटिव आई। इसके बाद वह यशोदा अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें भर्ती कर लिया। उन्होंने बताया कि उनका स्वस्थ चौथे दि नही ठीक हो गया। लेकिन अस्पताल द्वारा प्राइवेट लैब से जांच के लिए सैंपल भेजते रहे। पॉजिटिव आने पर अस्पताल आगे के लिए भर्ती कर देता था। उद्यमी ने 13 दिन के उपचार के बाद भी जांच कराई तो वह फिर पॉजिटिव बताई गई।
इसके बाद उद्यमी को जांच रिपोर्ट में संदेह व्यक्त किया और मामले को ट्वीट कर दिया। इसके बाद हापुड़ सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन से बात की। यशोदा ने अमन को डिस्चार्ज कर दिया।
इसके बाद सीएमओ हापुड़ डॉ. रेखा शर्मा ने अमन गुप्ता को घर में आइसोलेट करा दिया और सरकारी लैब से जांच कराने की व्यवस्था कर दी है। अमन गुप्ता ने कहा इन प्राइवेट लैबों व अस्पतालों की विभाग जांच करे। उन्हें शक है कि पैसा बनाने के लिए ये लोग मरीज को जल्द ठीक नहीं बताते है और मरीज की रिपोर्ट जानबूझकर पॉजिटिव दिखा रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।