होम सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक को भेजा लीगल नोटिस, मांगा एक रुपये का हर्जाना

Alert Star Digital Team Jul 22, 2020 07:52 PM

सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक को भेजा लीगल नोटिस, मांगा एक रुपये का हर्जाना

सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक को भेजा लीगल नोटिस, मांगा एक रुपये का हर्जाना

सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक को भेजा लीगल नोटिस, मांगा एक रुपये का हर्जाना

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उन पर भाजपा में जाने के लिए धन की पेशकश करने का आरोप लगाने वाले कांग्रेसी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा से एक रुपये और लिखित माफी की मांग की है।

पायलट ने अपने वकील के जरिये मलिंगा को 7 दिन के भीतर प्रेस में लिखित मांफी मांगने का एक कानूनी नोटिस भेजा है।

नोटिस में कहा गया है,''हमारे मुवक्विल पर झूठे और तथ्यहीन आरोप लगाने के लिये इस नोटिस की प्राप्ति के 7 दिन में हमारे मुवक्किल को राशि एक रूपया चुकाने और प्रेस के समक्ष लिखित माफी मांगने की मांग करते हैं।'

नोटिस के मुताबिक यदि मंलिगा लिखित माफी नहीं मांगते हैं और राशि नहीं चुकाते हैं तो उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मलिंगा ने सोमवार को आरोप लगाया कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने उनसे पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने के बारे में चर्चा की थी और इसके लिए धन की पेशकश भी की थी।

पायलट ने इस आरोप को 'आधारहीन व अफसोसजनक' बताते हुए खारिज कर दिया था और कहा कि विधायक से यह बयान दिलवाया गया है और वह उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस गहलोत सरकार को गिराने के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में पायलट को उनके पदों से हटा चुकी है।

वहीं, गहलोत खेमे के विधायकों के साथ यहां के एक होटल में रुके मलिंगा ने कहा है कि उन्हें नोटिस नहीं मिला है और उन्हें इस मामले में कुछ नहीं कहना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)