होम पाक सेना ने राजौरी में किया संघर्ष विराम उल्लंघन, भारतीय जवानों ने भी दिया मुहमोड़ जवाब
पाक सेना ने राजौरी में किया संघर्ष विराम उल्लंघन, भारतीय जवानों ने भी दिया मुहमोड़ जवाब
पाक सेना ने राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में मंगलवार देर शाम को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे है।
पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर शाम राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे सुंदरबनी सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार शैल के गोले भी दागे।
इस गोलीबारी में फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवान भी मुहमोड़ दे रहे है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।