होम क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, यहां होगा IPL, जल्द जारी होगा शेड्यूल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, यहां होगा IPL, जल्द जारी होगा शेड्यूल
भारत समेत पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से जूझ रही है। आए दिन कोरोना संक्रमित सदस्यों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इस वायरस के चलते इस साल होने वाले कई बड़े आयोजनों और समारोहों को स्थगित करना पड़ा। इसी कड़ी में आखिर आईसीसी ने भी क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट के सबसे बड़े समारोह टी-20 विश्वकप और एशिया कप को स्थगित कर दिया है।
लेकिन एक ओर जहां टी-20 विश्वकप स्थगित हो गया है तो वहीं दूसरी ओर इसी के साथ इस साल आईपीएल होने का रास्ता अब साफ हो गया है। लेकिन फैंस के जहन में सवाल था कि आखिर ये टूर्नामेंट भारत में आयोजित होगा या विदेश में। अब आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने इस राज पर से पर्दा उठा दिया है और ये साफ कर दिया है कि साल 2020 का आईपीएल यूएई में आयोजित किया जाएगा।
बैठक के बाद होगा आयोजन की तारीखों का एलान
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने या बात तो साफ कर दी कि आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन भारत में न हो कर पड़ोसी मुल्क यूएई मे होगा। लेकिन आईपीएल का आयोजन कब होगा इसका अभी कुछ तय नहीं है। जानकारी देते हुए बृजेश पटेल ने कहा कि यूएई में आईपीएल 2020 का आयोजन होगा लेकिन अभी टूर्नामेंट की तारीखें तय नहीं हुई हैं। पटेल ने कहा कि अगले हफ्ते आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की वीडियो बैठक होगी जिसमें टूर्नामेंट की तारीखों और मानक संचालन प्रक्रिया पर फैसला लिया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।