होम विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश पर 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा
विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश पर 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे पर 20,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।
बता दें कि दीप प्रकाश दुबे 3 जुलाई से फरार है जब कानपुर के बिकरू गांव में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया गया था जिसमें दुबे व उसकी गैंग द्वारा आठ पुलिकर्मियों की गोली मारकर हत्या की गई थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीप प्रकाश दुबे अपने भाई की गतिविधियों से वाकिफ था और उसके गैरकानूनी कामों में शामिल था। लखनऊ के कृष्णा नगर में अपने परिवार के साथ रहने वाला दीप प्रकाश गोलीकांड के दिन से ही फरार है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।