होम कोरोना की आड़ में भारतीय इलाकों पर कब्जे की फिराक में था चीन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 21, 2020 09:18 PM

कोरोना की आड़ में भारतीय इलाकों पर कब्जे की फिराक में था चीन

कोरोना की आड़ में भारतीय इलाकों पर कब्जे की फिराक में था चीन

 कोरोना की आड़ में भारतीय इलाकों पर कब्जे की फिराक में था चीन

सात समंदर पार अमेरिकी कांग्रेस में संवैधानिक संसोधन को एक मत से पास कर दिया गया। बड़ी बात यह थी कि चीन के मुद्दे पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स एक साथ आए और विषय के केंद्र में भारत था। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने नेशनल डिफेंस अथराइजेशन एक्ट यानि एनडीडीए को पास कर दिया। हाल ही में चीन जिस तरह से अपने पड़ोसियों के साथ उलझा हुआ उसे देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। एनडीडीए पर चर्चा के दौरान इस बात का जिक्र किया गया कि कोरोना की आड़ में चीन भारतीय जमीन पर कब्जा करने की फिराक में था।

NDDA संशोधन अमेरिकी संसद में पारित

एनडीडीए संशोधन को भारतीय- अमेरिकी सांसद एमी बेरा और कांग्रेसमेन स्टी शैबट लेकर आए थे। इसके मुताबिक भारत और चीन को वास्तविक तनाव कम करने के लिए काम करना चाहिए। संशोधन में जिक्र किया गया है कि दक्षिण चीन सागर, LAC और सेंकाकू टापू विवादित इलाकों के आस पास जिस तरह से चीन विस्तारवाद को बढ़ावा देने के साथ ऑक्रामक रवैया अपनाया है वो चिंता की सबसे बड़ी वजह है।

चीनी विस्तारवाद की अमेरिका ने की आलोचना

अमेरिकी संसद कांग्रेस ने भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में चीन की हरकत का विरोध किया है और चीन के रुख पर चिंता जाहिर की है। इस बात का स्पष्ट जिक्र हुआ कि कोरोना वायरस को बहाना बनाकर भारत के क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश की है। एक दूसरे कांग्रेस मेन स्टीव मे कहा कि इंडो-पैसिफिक में अमेरिका का भारत एक अहम साझीदार है। वो भारत के समर्थन के साथ दोनों देशों के रिश्ते को और मजबूत होते हुए देखना चाहते हैं। इसके साथ ही वो उन सभी देशों के साथ हैं जो अमेरिका के साथी हैं और चीन की दुस्साहस का सामना कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)