होम अमरनाथ श्राइन बोर्ड का फैसला, कोरोना संक्रमण के चलते इस साल नहीं होगी यात्रा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 21, 2020 08:55 PM

अमरनाथ श्राइन बोर्ड का फैसला, कोरोना संक्रमण के चलते इस साल नहीं होगी यात्रा

अमरनाथ श्राइन बोर्ड का फैसला, कोरोना संक्रमण के चलते इस साल नहीं होगी यात्रा

अमरनाथ श्राइन बोर्ड का फैसला, कोरोना संक्रमण के चलते इस साल नहीं होगी यात्रा

कोरोना (Coronavirus) संक्रमण के चलते इस साल बाबा अमरनाथ की यात्रा (Amarnath Yatra 2020) टाल दी गई है. ये फैसला श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (Shri Amarnathji Shrine Board) की तरफ से लिया गया है. इस बार सिर्फ तीन अगस्त को छड़ी मुबारक का पूजन होगा. ये पूजन दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेंद्र गिरि की अगुवाई में होगा. इससे पहले जम्मू एंड कश्मीर प्रशासन ने 21 जुलाई से यात्रा शुरू करने की बात कही थी.

हाल ही में कोरोना के मामले बढ़ने से जम्मू-कश्मीर में लखनपुर से लेकर बालटाल तक कई इलाकों रेड जोन घोषित किया गया है.

बाबा बर्फानी की यात्रा पहले 23 जून को शुरू होने वाली थी लेकिन इसे लॉकडाउन की वजह से रद्द किया गया था. इसके बाद इस यात्रा को 21 जुलाई से शुरू किया जाना था लेकिन जम्मू कश्मीर में कोरोना मामलों की तेजी के चलते प्रशासन ने यात्रा रद्द कर दी है.

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अध्यक्ष एल लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू ने आज श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की 39 वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की जिसमें बोर्ड सदस्यों ने यात्रा सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लिया. इस बैठक में अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला लिया गया. राज्य कार्यकारिणी समिति, जम्मू और कश्मीर सरकार ने अभी भी धार्मिक स्थलों और पूजा स्थलों को जनता के लिए बंद रखा है. ये पाबंदी 31 जुलाई तक जारी है.

इससे पहले जम्मू एंड कश्मीर (Jammu and Kashmir) में अमरनाथ यात्रा को शुरू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा गठित उप-समिति की एक बैठक हुई थी. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम (BVR Subramaniam) ने की थी. बैठक के बाद फैसला लिया गया था कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते इस साल अमरनाथ यात्रा सीमित तरीके से की जाएगी. हालांकि अब यात्रा को टाल दिया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)