होम बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 198 की मौत, संक्रमित मामले बढकर 28564 हुए
बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 198 की मौत, संक्रमित मामले बढकर 28564 हुए
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 11 और व्यक्ति की मौत हो गयी। इसके साथ ही प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 198हो गयी। इसके साथ ही इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 28564 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकरी दी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में तीन, भोजपुर एवं लखीसराय में दो—दो तथा भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा एवं सारण जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 198 हो गयी।बिहार में सोमवार को अपराहन 4 बजे से मंगलवार को 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1109 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित मामले बढकर 28564 हो गये हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक जो 28564 मामले प्रकाश में आए उनमें पटना जिला के 4024, भागलपुर के 1780, मुजफ्फरपुर के 1267, सिवान के 1121, नालंदा के 1107, बेगूसराय के 1090, गया के 987, रोहतास के 983, पश्चिम चंपारण के 888, नवादा के 860, मुंगेर के 845, समस्तीपुर के 821, भोजपुर के 784, सारण के 752, मधुबनी के 717, खगडिया के 701 मामले शामिल हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।