होम कपिल सिब्बल का प्रकाश जावड़ेकर पर पलटवार, कहा- देश चलाना आता नहीं, केवल झूठा वार करते हो

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 21, 2020 08:53 PM

कपिल सिब्बल का प्रकाश जावड़ेकर पर पलटवार, कहा- देश चलाना आता नहीं, केवल झूठा वार करते हो

कपिल सिब्बल का प्रकाश जावड़ेकर पर पलटवार, कहा- देश चलाना आता नहीं, केवल झूठा वार करते हो

कपिल सिब्बल का प्रकाश जावड़ेकर पर पलटवार, कहा- देश चलाना आता नहीं, केवल झूठा वार करते हो

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल पर ट्वीट कर जो हमला बोला उसे लेकर कांग्रेस सांसद और जाने माने वकील कपिल सिब्बल ने पलटवार किया यह कहते हुये कि देश के सामने बड़े संकट आए हुए हैं सरकार को उन संकटों का सामना करना चाहिए, आपने शाहीन बाग में तैनात पुलिस आपकी सरकार के अधीन है, वो पुलिस ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ रही थी, याचिकाओं पर हाईकोर्ट में कि पूरी तरह से, तफ्तीश हो नहीं रही, ताकि खुलासा हो सके कि किस तरह से कुछ लोगों ने दंगे फैलाए।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि महाभारत 18 दिन में खत्म हो गया और ये महामारी है, ये जो कोरोनावायरस है उसको केवल 21 दिन लगेंगे, तो 21 दिन तो अभी तक खत्म नहीं हुए हैं जावेड़कर साहब? चीन को लेकर आपकी सरकार विरोधाभासी बयान दे रही है ,बतायें कि हक़ीक़त क्या है।

देश की आर्थिक स्थिति किस तरफ जा रही है, महामारी तो हम चाहते हैं कि खत्म हो और अच्छी बात है कि हिंदुस्तान में अब जोरों-शोरों से काम हो रहा है, लेकिन आपको फैसला पहले लेना चाहिए था, फरवरी में ही लेना चाहिए था, सारी एयर फ्लाइटस बंद कर देनी चाहिए थी, लेकिन आपने वो फैसले नहीं लिए। सिब्बल ने व्यंग्य किया कि आपको देश चलाना नहीं आता, केवल झूठा पलट वार करते हो.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)