होम दिल्ली में कोरोना के 1,349 नए मामले, कुल संख्या बढ़कर 1,25,096 हुई

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 21, 2020 08:48 PM

दिल्ली में कोरोना के 1,349 नए मामले, कुल संख्या बढ़कर 1,25,096 हुई

दिल्ली में कोरोना के 1,349 नए मामले, कुल संख्या बढ़कर 1,25,096 हुई

दिल्ली में कोरोना के 1,349 नए मामले, कुल संख्या बढ़कर 1,25,096 हुई

। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,349 नए मामले सामने आए जिससे नगर में संक्रमितों की कुल संख्या 1.25 लाख से अधिक हो गयी। वहीं, इस बीमारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 3,690 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार नौ दिनों तक नए मामलों की संख्या 1,000 से 2,000 के बीच रही और सोमवार को इसमें और भी कमी आयी थी। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को संक्रमण के 954 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 27 मरीजों की मौत हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,288 हो गयी, जो सोमवार को 15,166 थी। राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को सबसे अधिक 3,947 नए मामले सामने आए थे। ताजा बुलेटिन के अनुसार नगर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,690 हो गई है और संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,25,096 हो गयी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)