होम पिछले 24 घंटे में 37,148 नए मामले आए सामने

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 21, 2020 08:19 PM

पिछले 24 घंटे में 37,148 नए मामले आए सामने

पिछले 24 घंटे में 37,148 नए मामले आए सामने

पिछले 24 घंटे में 37,148 नए मामले आए सामने

। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 37,148 मामले और 587 मौतें रिपोर्ट हुईं हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 11,55,191 हो गई है। इसमें 4,02,529 सक्रिय मामले है तो वहीं, 7,24,578 लोगों को ठीक करके डिस्चार्ज कर दिया गया है। लगभग 62.72 फीसद लोगों ने अब तक कोरोना से रिकवरी कर ली है। इसके अलावा देश में अब तक 28084 लोगों की मौतें भी हो चुकी हैं। बता दें कि यह लगातार छठा दिन है जब COVID-19 मामलों में 30,000 से अधिक की वृद्धि हुई।

कोरोना के अब तक कितने टेस्ट?

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 20 जुलाई तक COVID-19 के लिए 1,43,81,303 सैंपलों का टेस्ट किया गया। जिसमें से 3,33,395 का कल टेस्ट किया गया।

किस राज्य में कितनी मौतें?

पिछले 24 घंटों में हुई 587 मौतों में से 176 महाराष्ट्र से, 72 कर्नाटक से, तमिलनाडु से 70, आंध्र प्रदेश से 54, उत्तर प्रदेश से 46, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से 35, गुजरात से 20, मध्य प्रदेश से 17 और जम्मू-कश्मीर से 10 मौते दर्ज की गई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)