होम कोरोना पर पीएम मोदी के कदमों की पूरी दुनिया में हुयी तारीफ : केशव मौर्य

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 20, 2020 09:21 PM

कोरोना पर पीएम मोदी के कदमों की पूरी दुनिया में हुयी तारीफ : केशव मौर्य

कोरोना पर पीएम मोदी के कदमों की पूरी दुनिया में हुयी तारीफ : केशव मौर्य

कोरोना पर पीएम मोदी के कदमों की पूरी दुनिया में हुयी तारीफ : केशव मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सुल्तानपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। इन्हीं के बल पर हम सरकार बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व सेवा भावना के साथ समाज सेवा करें इसका पुण्य फल उन्हें जरूर मिलेगा। भाजपा में कोई भी बूथ अध्यक्ष अपनी मेहनत के बल पर राष्ट्र अध्यक्ष बन सकता है।
मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चल रहे बूथ समितियों के सत्यापन कार्य व संगठन को मजबूत करने के कार्य में सभी कार्यकर्ता प्राण-पण से मेहनत करें, क्योंकि संगठन के माध्यम से हमारा लक्ष्य सरकार बनाना नहीं, लोगों की सेवा करना है और जब हम लोगों की सेवा करेंगे, तो सरकार तो बनेगी ही। सेवा करना संगठन का काम है। आत्मनिर्भर भारत की सफलता का दारोमदार कार्यकर्ताओं पर है। 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से आत्मनिर्भर भारत के अनेको रास्ते खुले हैं। 'रक्षा बन्धन, और दीवाली जैसे त्योहार स्वदेशी उत्पादो से होंगे। प्रजापति समाज को माटी कला बोर्ड बनाकर आगे बढाया जा रहा है। इसबार दीवाली मे स्वदेशी दीपक जलेगे'। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर बनने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राम मंदिर तो बनेगा ही राष्ट्र मंदिर के निर्माण में भी हम सब लोग आगे रहे'।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुसरण पूरी दुनिया करती है, कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों की पूरी दुनिया में तारीफ हुयी है। उन्होने कहा कि मोदी और योगी सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायें। मौर्य ने कहा कि स्वदेशी, स्वावलम्बन व आत्मनिर्भर भारत बनाये जाने के मोदी जी के नारे को बुलन्द करते हुये कार्यकर्ता देश को नई उचांइयों पर ले जाने का कार्य करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अलगाववादी शक्तियों को मुहतोड़ जवाब दिया गया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने सीमा पर जाकर न केवल सैनिकों का मनोबल बढ़ाया बल्कि देश के गौरव को भी बढ़ाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सामरिक व कुटनीतिक मोर्चे पर देश सफल रहा है। चीन चारो ओर से घिर गया है। कहा हम शान्ति चाहते हैं लेकिन कायर नही हैं। ईंट का जवाब पत्थर से देगे। 'उन्होंने कहा कि स्वदेशी बनाने और अपनाने की ओर हम बहुत तेजी से आगे बढ़े हैं' 'पीपीई किट,मास्क सेनेटाइजर आदि करोना संकटकाल में देश ने बहुतायत मात्रा में बनाकर यह साबित कर दिया है कि हम आत्मनिर्भर भारत की ओर निश्चित रूप से आगे बढ़ रहे हैं' दुनिया को साथ लेकर चलने व दुनिया का साथ देने की क्षमता भारत के अंदर है'।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)