होम भाजपा का कार्यकर्ता भारत माता की जय के लिए करता है कार्य : सुनील बंसल

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 20, 2020 09:02 PM

भाजपा का कार्यकर्ता भारत माता की जय के लिए करता है कार्य : सुनील बंसल

भाजपा का कार्यकर्ता भारत माता की जय के लिए करता है कार्य : सुनील बंसल

भाजपा का कार्यकर्ता भारत माता की जय के लिए करता है कार्य : सुनील बंसल

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बुलन्दशहर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से डिजिटल प्लेटफार्म पर संवाद करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता भारत माता की जय के लिए कार्य करता है, नर सेवा को नारायण की सेवा मानकर जनसेवा के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय का लक्ष्य हमें दिया जिसका मतलब है कि देश के प्रत्येक वंचित व्यक्ति तक संसाधन व सुविधाओं को पहुंचाया जाय। यही लक्ष्य लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार काम कर रही है। गांव, गरीब, मजदूर, किसान तक जब सड़क, पीने का पानी, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधाएं पहुंचती हैं तब गांव की सड़क से विकास की रेखा गति पकड़ती है।
बंसल ने कहा कि मोदी ने कोरोना संकट काल के दौरान देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। यह अभियान आने वाले समय में भारत को विश्वशक्ति बनाने वाला है। देश के 130 करोड़ लोगों की आत्मनिर्भरता और स्वावलम्बन से देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेकर मोदी ने राष्ट्र समृद्धि की परिकल्पना को साकार रूप देने का मंत्र हम सभी को दिया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान में उत्तर प्रदेश सबसे महत्पूर्ण कड़ी है। क्योंकि उत्तर प्रदेश का हर जिला अपने उत्पाद व उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। आत्मनिर्भर अभियान इन उद्योगां को गति देगा जिससे लोगों को अपने जिले में ही रोजगार मिलेगा, जिससे पलायन बंद होगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनौतियां स्वीकार करते हुए सतत् संवाद व सम्पर्क को गति दी तथा सेवा कार्यों के माध्यम से जन-जन के मन तक पहुंचने का काम किया। कोरोना महामारी के दौरान जहां अन्य राजनैतिक दल ट्विटर तक सीमित हैं, वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा को ही संगठन मानकर अपनी परवाह किए बिना गरीब, मजदूर व जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता की। बंसल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बुलन्दशहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से जुड़ते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि हम राजनीति में सेवा के लिए आए हैं। उसी के अनुरूप भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में 4 करोड़ भोजन पैकेट, 43 लाख से अधिक राशन किट, एक करोड़ से अधिक मास्क व सैनिटाइजर जरूरतमंदों तक पहुंचाया। पीएम केयर्स फंड में लाखों कार्यकर्ताओं ने करोड़ों रुपए दान किए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)