होम केजरीवाल सरकार के होम आइसोलेशन माॅडल को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनाया- संजय सिंह
केजरीवाल सरकार के होम आइसोलेशन माॅडल को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनाया- संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी केजरीवाल सरकार के दिल्ली माॅडल को अपना लिया है। अब उत्तर प्रदेश में भी हल्के व बिना लक्षणों वाले कोविड-19 मरीजों का इलाज घर पर ही किया जाएगा। यह केजरीवाल सरकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि दूसरे राज्यों की सरकारें भी उनसे सीख ले रही हैं और दिल्ली माॅडल को अपना रही हैं। संजय सिंह ने कहा कि यूपी की आबादी करीब 24 करोड़ और प्रतिदिन 40 से 50 हजार जांच हो रही है। अब इसे 2 लाख तक बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक करीब 1,03,000 मरीज ठीक हुए हैं और इसमें होम आइसोलेशन प्रक्रिया के तहत अब तक 80 प्रतिशत लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में दिल्ली में रिकवरी रेट बढ़कर 84 प्रतिशत और पाॅजिटिविटी रेट घट कर 9 प्रतिशत हो गई है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने निवास पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जाति के इतिहास में सबसे बड़े संकट कोरोना से आज पूरा विश्व जूझ रहा है, जिसके कारण लाखों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पूरे विश्व में आर्थिक मंदी व बेरोजगार जैसी समस्याओं का संकट खड़ा हो गया है। अमेरिका, रूस, फ्रांस जैसे दुनिया के बड़े-बड़े विकसित देशों की कमर टूट गई है। ऐसे संकट के समय में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इस कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जो मॉडल अपनाया और दिल्ली की जनता, दिल्ली सरकार के अस्पतालों के डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों, दिल्ली पुलिस और समस्त लोगों ने मिलकर जो मेहनत की, उसका यह नतीजा हुआ कि आज जब भारत में 10,00,000 से भी अधिक कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। वहीं दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कोरोना को हराने का काम किया है। आज दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मॉडल की चर्चा न केवल देश में, बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी हो रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।