होम कोरोना के प्रसार को रोकने में असफल है N-95 मास्क
कोरोना के प्रसार को रोकने में असफल है N-95 मास्क
एएनआइ। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोग इससे बचने के लिए हर तरह के उपाय कर रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए सबसे अहम N-95 मास्क पहना जरूरी माना गया है। वहीं, अब भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ राजीव गर्ग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर N-95 मास्क को लेकर जानकारी दी है। सरकार की नई जानकारी के अनुसार N-95 मास्क का उपयोग कोरोना के प्रसार रोकने में असफल है। क्योंकि यह वायरस को मास्क से बाहर निकलने से नहीं रोकता है।कोरोन का संक्रमण देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख 18 हजार के पार पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 27 हजार के पार पहुंच गई है। भारत पूरी दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या प्रत्येक दिन बढ़ रही है। देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। यहां पर संक्रमितों की संख्या तीन लाख पार गई है। इसके बात तमिलनाडु और देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।